संतान गोपाल मंत्र फॉर बेबी बॉय | Santan Gopal Mantra For Baby Boy 

Festivals

संतान गोपाल मंत्र फॉर बेबी बॉय | Santan Gopal…

संतान प्राप्ति के लिए संतान गोपाल मन्त्र को अत्यंत लाभकारी माना गया है | यदि कोई पुरुष या महिला संतान प्राप्ति के लिए विधि विधान से संतान गोपाल मन्त्र का जाप करते है तो उनको गुणवान संतान प्राप्त होती है | इस मन्त्र के द्वारा आप भी सुन्दर, गुणवान, शीलवान, नीतिवान, बलवान और चरित्रवान संतान प्राप्त कर सकते है | सनत्कुमार संहिता में संतान गोपाल मन्त्र के बारे में बताया गया है | तो आइये जानते है संतान गोपाल मन्त्र फॉर बेबी बॉय के बारे में | 

विवाह के उपरांत हर विवाहित जोड़ा चाहता है की उन्हें एक गुणवान पुत्र की प्राप्ति हो | लेकिन कई बार कुछ कारणों से संतान प्राप्त नहीं हो पाती है | ऐसे में भगवान की स्तुति एक मार्ग है जिसके द्वारा आप भगवान को प्रसन्न कर पुत्र या पुत्री प्राप्ति में आ रही बाधा को दूर कर सकते है | 

संतान गोपाल मंत्र फॉर बेबी बॉय

संतान गोपाल मन्त्र फॉर बेबी बॉय 

पुत्र हो या पुत्री आज के समय में सभी समान है लेकिन यदि किसी जोड़े के पहले पुत्री है और वह पुत्र की कामना करता है तो उसे संतान गोपाल मन्त्र का जाप विधि विधान से करना चाहिए | इस मन्त्र में गोपाल यानि की भगवान कृष्ण की आराधना की जाती है और भगवान से उनके जैसा ही पुत्र प्राप्ति की कामना की जाती है | 

संतान गोपाल मन्त्र विधि 

सबसे पहले शुद्ध जल से स्नान करके आसन बिछाएं | अब पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुँह करके सबसे पहले आचमन करें और भगवान गणेश जी को स्मरण करने के लिए निम्न मन्त्र का उच्चारण करें – 

गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम् | 

उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम् || 

इसके बाद संकल्प मन्त्र का उच्चारण करते हुए संकल्प करें | 

संकल्प मंत्र के बाद विनियोग मन्त्र पढ़ें –

विनियोग मन्त्र 

अस्य श्री सन्तानगोपाल मंत्रस्य श्रीनारद ऋषिः, अनुष्टुप् छन्दः, श्री कृष्णो देवता, ग्लौं बीजं, नमः शक्तिः, पुत्रार्थे  जपे विनियोगः | 

अंगन्यास 

अपने दाहिने हाथ की मध्यमा, अनामिका और तर्जनी तीनों अंगुलियों से ह्रदय का स्पर्श करे | और निम्न मन्त्र  का जाप करें – 

देवकीसुत गोविन्द हृदयाय नमः | 

अब अपने दाहिने हाथ की उन्हीं तीनों अंगुलियों से अपने सर को स्पर्श करें  का उच्चारण करें – 

वासुदेव जगत्पते शिरसे स्वाहाः | 

अब अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से शिखा को स्पर्श करें और निम्न मन्त्र का जाप करें – 

देहि में तनयं कृष्ण शिखायै वषट | 

अब दाहिने हाथ की पांचो अंगुलियों से बायीं भुजा को और बाएं हाथ की पांचो अँगुलियों से दाएं हाथ को स्पर्श करें और निम्न मन्त्र का उच्चारण करें – 

त्वामहं शरणं गतः कवचाय हुम् – 

अब दाहिने हाथ को सिर के ऊपर से ले जाते हुए दाहिने ओर से आगे लाकर तीन बार चुटकी बजाएं और मध्यमा और तर्जनी उंगुली से बाए हाथ की हथेली पर ताली बजाएं | 

अब भगवान कृष्ण का ध्यान करते हुए निम्न मन्त्र का ध्यान करें – 

वैकुण्ठादागतं कृष्णं रथस्यं करुणानिधिम | 

किरीटिसारथिं पुत्रमानयन्तं परात्परम || 

आदाय तं जलस्थं च गुरवे वैदिकाय च | 

अपर्यंतं महाभागं ध्यायेत पुत्रार्थमच्युतम् || 

इस मन्त्र के बाद आपको मूल संतान गोपाल मन्त्र का जाप करना है 

मूल मन्त्र 

ॐ श्रीं ह्रीं क्लिं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते | देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं गतः |

भावार्थ  – हे सच्चिदानंद देवकी के पुत्र गोविन्द वासुदेव मैं अब आपकी शरण में आ गया हूँ मेरी मनोकामना पूरी करो और मुझे पुत्र प्रदान करो |  

यह बहुत ही सिद्ध मन्त्र है और अपने बेबी बॉय की प्राप्ति के लिए इस संतान गोपाल मन्त्र का तीन लाख बार जाप करना अति प्रभावकारी होता है | 

निष्कर्ष 

यदि आप पुरे विधि विधान के साथ संतान गोपाल मन्त्र फॉर बेबी बॉय के लिए पूजा करवाना चाहते है तो निश्चिंत हो जाइये | अब स्मार्टपूजा के साथ एक कॉल के द्वारा या ऑनलाइन आप अपनी किसी भी तरह की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और पूजा के लिए पंडित ऑनलाइन बुक कर सकते है | यह बहुत ही आसान है और इस पूरी प्रोसेस में 5 मिनिट से भी कम समय लगता है | अब स्मार्टपूजा के साथ पूजा की सभी तैयारियां और पूजा करना हुआ आसान | 

📍 Find Vedic Pandits in Your City

Nishchay Chaturvedi