Festivals
दीपावली पूजा 2023: प्रकाश के साथ नए आरंभ की…
दीपावली हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार है और हर वर्ष इसे देश भर में बहुत ही उमंग और खुशियों के साथ मनाया जाता है | दीपावली के त्यौहार का इंतज़ार छोटों से लेकर बड़ों तक को होता है | दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है | हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और यह माना जाता है की वह जिस पर प्रसन्न हो जाती है उसे जीवन भर धन, वैभव, सुख , सम्पदा की प्राप्ति होती है और उसके दुःखों का निवारण होता है | लेकिन लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए पुरे विधि विधान से उनकी पूजा करके उनका ध्यान किया जाता है और उनसे यह प्रार्थना की जाती है की वे आकर उनके घर में रहें और सुख संपत्ति प्रदान करें |
आज के इस लेख में हम दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, दिवाली पूजा विधि के बारे में जानेंगे | यदि आप दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, चेन्नई, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद रहते है और आपके पास पूजन की व्यवस्थाओं के लिए समय की कमी है या आप पूजन पंडित द्वारा करवाना चाहते है | तो अब यकरने ह सभी सुविधा आपको एक ही जगह पर मिल जाएगी | स्मार्टपूजा के दीपावली पूजा पैकेज में दीपवाली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त निकालना, पंडित, पूजन सामग्री, की व्यवस्था की जाती है |
दीपावली पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
दीपावली प्रति वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है | वर्ष 2023 में दीपावली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी | दीपावली पूजा के लिए शाम के समय को बहुत ही शुभ माना जाता है | पंचाग के अनुसार कुछ खास मुहूर्त होते है जिसमें पूजन करने का खास लाभ होता है | पंचाग के अनुसार हम आपको कुछ खास मुहूर्त बता रहे है जिनके अनुसार आप दीपावली का पूजन कर सकते है –
दिन के शुभ चौघड़िया
अमृत का चौघड़िया – शाम 5:40 मिनट से लेकर 7:36 मिनट
शुभ का चौघड़िया – 02 बजकर 46 मिनिट से सुबह 02 बजकर 47 मिनिट तक
चर का चौघड़िया – दोपहर 05 बाजकार 29 मिनिट से दोपहर 10 बजकर 26 मिनिट तक
रात्रि के शुभ चौघड़िए
लाभ का चौघड़िया – रात्रि 01 बजकर 44 मिनिट से अर्धरात्रि 03 बजकर 23 मिनिट तक
शुभ का चौघड़िया – सुबह 07 बजकर 02 मिनिट की सुबह 08 बजकर 41 मिनिट तक |






